logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भारतीय टीम को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा


मुंबई: भारत के स्टार क्रिकेटर और कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रोहित ने ट्वीट कर पांच दिवसीय लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस बात की जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि, "सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।" ज्ञात हो कि, रोहित ने टेस्ट के पहले टी-20 से भी संन्यास ले चुके हैं। 

शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कैप की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, "सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।"

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। रोहित शर्मा के नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा सर्वोच्च स्कोर 212 रन है। 26 दिसंबर को रोहित शर्मा ने आखिरी टेस्ट मैच खेला था। टी-20 से पहले ही रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं।