logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Sports

फीफा वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया


दोहा: कतर में शुरू फीफा वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर हुआ है। सऊदी अरब ने मजबूत टीम अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। मैच में मेस्सी का किया गोल कोई मदद नहीं कर सका। दिलचस्प बात यह है कि कोपा अमेरिका जीतने के बाद अर्जेंटीना की टीम ने बेहतरीन फॉर्म में खेली। वे अपने पिछले 36 मैचों में नाबाद रहे थे। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उसे ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा है

स्टार फुटबॉलर मेसी की अगुवाई में उत्तरी अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही अग्रेसिव खेल दिखाना शुरू किया। मेसी ने मैच के १०वें ओवर में पेनल्टी की मदद से गोलकार अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि बाद में सऊदी अरब ने मैच में वापसी करते हुए 43वे मिनट में गोल कर मैच बराबर कर दिया। सऊदी की तरफ से सालेह अलसेरी यह गोल किया। इसके बाद सलेम अल्दवासारी ने 53 मिनट में गोलकार मैच में टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद अर्जेंटीना की टीम ने कई प्रयास किए। लेकिन सऊदी के मजबूत डिफेंस और कई बार ऑफसाइड होने के कारण वे गोल नहीं कर पाए। जिसके बाद मैच के अंत में सऊदी ने 2-1 के स्कोर से मैच जीत लिया।