logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Sports

देशवासियों को मिला दिवाली गिफ्ट, पहले टी-ट्वेंटी में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया


सिडनी: टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप (T20 WorldCup 2022) के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) को चार विकेट से हरा दिया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तूफानी पारी के बदलौत बड़ी जीत हासिल की है। कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने पिछले वर्ल्डकप में मिली हार का बदला ले लिया है, वहीं देशवासियों को दीपावली का गिफ्ट भी दे दिया है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले ओवर से भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शुन्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अर्शदीप ने रिजवान को भी आउट कर दिया। फिर इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप कर टीम को संभालने की शानदार कोशिश की। इफ्तिखार अहमद ने तो अक्षर पटेल के एक ओवर में तीन छक्के लगा दिए, जिसने भारतीय कैम्प में चिंता की लकीरें पैदा कर दीं. लेकिन मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार को एल्बीडब्ल्यू करके भारत की वापसी कराई. बाद में हार्दिक ने हैदर अली, शादाब और मोहम्मद नवाज को भी आउट कर दिया। अपनी पारी में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनो का टारगेट दिया। 

भारत की भी अच्छी नहीं शुरुआत

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद भारत ने सूर्यकुमार और अक्षर पटेल भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो गया। फिर विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच हुई 113 रनों की शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में मदद की। कोहली ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली।