logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

T20 क्रिकेट का नया सरताज बना भारत, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दी पटखनी


पूरी दुनिया से कह दो कॉपी दैट, 17 हार बाद भारत 140 करोड़ देशवासियों के सपने को भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरा कर दिया है। टी20 विश्वकप के फाइनल में अफ्रीका को हराते हुए भारत एक बार फिर क्रिकेट का सरताज बन गया है। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने सात रनो से दक्षिण अफ्रीका को हराया। इसी के साथ 17 साल बाद भारत ने टी20 विश्वकप को अपने नाम कर लिया। 


2007 में जीता था पहला टी20 विश्वकप

भारत ने 2007 में पहली बार टी20 विश्वकप जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा कर जीता था। वहीं 17 साल बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार विश्वकप जीता है।

कुल चार विश्वकप अब भारत के नाम

भारत ने अभी तक कुल तीन विश्वकप जीता है। जिसमें 1983 और 2011 में हुए एक दिवसीय विश्वकप और 2007 का टी20 विश्वकप शामिल है। वहीं आज हुई जीत के बाद यह आंकड़ा चार हो गया है। 

विराट बने मैन ऑफ द मैच

भारत की तरफ से शानदार और सटीक पारी खेलकर टीम की नींव को मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने 76 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली, उसी के बदौलत भारत 176 रन बना सका। वहीं जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द सीरीज रहे।