logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खिलाडियों के लिए खुशखबरी, नागपुर में शुरू हुआ देश का पहला दिव्यांग क्रिकेट एकेडमी


नागपुर: दिव्यांग क्रिकेट खिलाडियों के लिए खुशखबरी है. नागपुर में देश का पहला दिव्यांग क्रिकेट एकेडमी शुरू हो चुका है. इस एकेडमी में दिव्यांग खिलाड़ियों को ना ही सिर्फ़ क्रिकेट ट्रेनिंग दी जाएगी बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा. ख़ास बात ये की यहाँ दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी.

देशभर में कई क्रिकेट ऐकडेमिक है. यहाँ दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रशिक्षण लेते है. हालॉकि उन एकेडमीयो में नार्मल खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिश करना दिव्यांग प्लेयर्स के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, यही नहीं कही दफे तो दिव्यांग खिलाड़ियों को एकेडमी में आने तक की अनुमति तक नहीं दी जाती है. ऐसे में लम्बे अरसे से शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अलग से क्रिकेट एकेडमी की मांग की जा रही थी. अब इनका यह सपना अब जाकर पूरा हुआ है.

दिव्यांग क्रिकेट के पूर्व भारतीय कप्तान गुरुदास राउत ने कहा, “नागपुर के गुरुदास राउत दिव्यांग क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके है. उनकी कप्तानी में विदेशी धरती पर भारतीय टीम ने कई बार जीत हासिल की है. बताते है की आज भी दिव्यांग खिलाड़ियों को हीनता की नजर से देखा जाता है. वे कई बार इस तरह के अनुभव से रूबरू हो चुके है. जिसके बाद उन्हें दिव्यांग क्रिकेट एकेडमी बनाने का ख्याल आया और कई सालो ने प्रयासों के बाद उन्होंने यह क्रिकेट एकेडमी तैयार की।”

इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस के नागपुर के विभाग प्रमुख  माधवी मार्डीकर ने कहा, "इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस परिसर में कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से ही ये क्रिकेट ऐकडेमिक साकार हुई है. सोमवार को शहर पुलिस आयुक्त के हाथो इस क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया गया। यहाँ 5 नेट्स बनाये गए है. इनमे 3 पिच और 2 सीमेंट पिच तैयार की गयी. साथ ही यहाँ क्रिकेट ग्राउंड भी बनाया गया है. ख़ास बात ये की यहाँ सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मुफ्त में क्रिकेट के गुर सिखाये जाएगे।