logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में खासदार क्रीड़ा महोत्सव-2025 के उद्घाटन पर कहा, कि मुझे खुशी है कि यह आयोजन सातवें साल आयोजित किया जा रहा है। हम सभी को इस खेल महोत्सव का आनंद लेना चाहिए।

उन्होंने ने कहा, “यह 20 दिनों तक चलेगा, इसमें 58 खेल होंगे, 73 मैदान होंगे, 2,900 टीमें भाग लेंगी और रिकॉर्ड 80,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें 6,000 अधिकारी, 762 ट्रॉफी, 12,317 पदक और पुरस्कार राशि 1.5 करोड़ है।”

इसी के साथ कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आईं भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'खासदार क्रीड़ा महोत्सव - 2025' के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “लोग यहां सुबह-सुबह आ गए हैं, इससे साबित होता है कि नागपुर एक उत्साही शहर है, लोग उत्साह से भरे हुए हैं।” 

कंगना रनौत, “इस तरह के आयोजन छोटे गांवों में भी आयोजित किए जाने चाहिए। मैं नितिन गडकरी जी को मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं 'खासदार क्रीड़ा महोत्सव - 2025' के शुभारंभ की घोषणा करती हूं।”