logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नागपुर और पुरुष वर्ग में अमरावती ने की जीत हासिल


अमरावती: रविवार की शाम यहां ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के फाइनल कब्बडी मैच में महिला वर्ग की नागपुर शहर की टीम ने परास्त किया। पुरुष वर्ग से यह मैच अमरावती शहर की टीम ने जीता।

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन अमरावती और विदर्भ से संबद्ध, इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन वीर केसरी स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन बोर्ड द्वारा किया गया था। रविवार को विभिन्न गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयीं।

इस 51वीं जूनियर चैंपियनशिप कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 29, 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक नंदगांव पेठ के ग्राम पंचायत परिसर में किया गया था। 29 नवंबर की शाम को टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन के बाद तीन दिनों तक टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

रविवार को दोनों ग्रुप के बीच फाइनल मुकाबला था। महिला ग्रुप में नागपुर सिटी ने कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद जीत हासिल की। वहीं, दूसरा पुरस्कार नागपुर ग्रामीण और तीसरा पुरस्कार चंद्रपुर ने जीता। पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार अमरावती शहर की टीम ने जीता, जबकि दूसरा पुरस्कार वर्धा की टीम और तीसरा पुरस्कार बुलढाणा ने जीता।