logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत ने मलेशिया को 7-5 और जापान को 35-1 से हराया, किया विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश


नई दिल्ली: चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों करीबी हार झेलने के बाद, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अविश्वसनीय गेम खेलते करते हुए मौजूदा पुरुष एशियाई हॉकी 5वें विश्व कप क्वालीफायर में भारत ने ओमान के सलालाह में सेमीफाइनल में मलेशिया को 7-5 और जापान को 35-1 से हराया है। इसी के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

एक दिन में दो जीत के साथ, भारत 12 अंकों के साथ अपने पूल में दूसरे स्थान पर पहुँच रहा और सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश प्राप्त कर लिया है। भारतीय टीम कल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगी।

भारत की ओर से गुरजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागकर भारतीय टीम को मलेशियाई टीम पर बढ़त दिलाई। वहीं, मलेशिया के आरिफ़ इशाक ने छठे मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाकर भारत को पहला झटका दिया था।

पाकिस्तान 5 मैचों में 13 अंकों के साथ, ईरान 12, मलेशिया 10 और कजाकिस्तान 9 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।