logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एक दिवसीय मैच आज, एक बजे से शुरु होगा मैच


नागपुर: टी20 सीरीज के बाद अब वनडे मैच की बारी है। आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, तो इंग्लैंड की टीम कप्तान जोस बटलर की अगुआई में मैदान पर उतरेगी।   वैसे तो ये  मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा।

ये  सीरीज टीम इंडिया के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की अंतिम तैयारी मानी जा रही है।  ऐसे में बात टीम इंडिया की हो ता टीम इंग्लैंड की दोनों ही टीम इस मैच को जीत कर अपना मनोबल बढ़ाने का पूरा प्रयास करेगी।  

अगर बात नागपुर के वीसीए मैदान की करे तो ये मैदान  बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अब तक का सर्वाधिक वनडे स्कोर भारत ने 2009 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ  354 रन बनाया है, वहीं, न्यूनतम स्कोर 123 रन है, जो 2011 में कनाडा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।

इस मैदान पर आज टीम इंडिया अपना ७वां मैच खेलने उतरेगी।  ऐसे में टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का पूरा प्रयास करने वाली है।  जबकि इंग्लैंड की तैयारी को देखते हुए ये ही कहा जायेगा कि दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।