logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज: बारिश से धुला तीसरा मैच, DLS से निकाला गया फैसला; भारत ने सीरीज पर किया कब्ज़ा


नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण से धूल गया। हालांकि, बारिश के कारण मैच का नतीजा DLS पद्धति से निकाला गया। जिसके अनुसार, मैच ड्रॉ हो गया। जिसके बाद भारत ने यह सीरीज 1-0 से जीत लिया।

बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी के उतरी। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का स्कोर 75-4 हो गया. इस बीच बारिश आई, जिसके बाद मैच रोका गया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है। यहां भी ऐसा ही हुआ और मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया।

बता दें कि, तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द किया गया था। जिसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात दी थी। वहीं, अब तीसरे मैच में भी बारिश ने दखल दिया, जिसकी वजह से यह मुकाबला टाई रहा, इस मैच का फैसला DLS के द्वारा निकाला गया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी ने भारत ने यह सीरीज जीतने में कामयाब रही।