logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

India vs England 1st One Day: 800 की हो या 10 हजार की, टिकट के लिए घंटों कतार में खड़े फैंस का फूटा गुस्सा; जोमैटो से पूछा- डिलीवरी कब होगी?


नागपुर: भारत (Bharat) और इंग्लैंड (England) के बीच 6 फरवरी को नागपुर (Nagpur) में होने वाले पहले वनडे को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। लेकिन टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े फैंस के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। फैंस को 3 से 5 घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इस पूरे ड्रामे के पीछे टिकेटिंग पार्टनर डिस्ट्रिक्ट जोमाटो (District Zomato) की मैनेजमेंट गड़बड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं। जिससे कई फैंस का गुस्सा डिस्ट्रिक्ट जोमाटो के खिलाफ फूटा पड़ा।

यह नजारा नागपुर का है, जहां लोग भारत-इंग्लैंड वनडे (Bharat-England One Day Match) की टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। ना ये कोई फ्री पास लेने आए हैं, और ना किसी सेल का फायदा उठाने। ये फैंस तो अपनी पहले से बुक की गई ऑनलाइन टिकट को फिजिकल कॉपी में बदलवाने आए हैं। पहले तो फैंस को लगा की टिकट बुक हो गया तो जल्द ही हाथ में फिजिकल टिकट आ जाएगी। लेकिन डिस्ट्रिक्ट जोमाटो की मिस मैनेजमेंट के चलते उनकी उम्मीदों और सब्र पर पानी फिर गया। 

डिस्ट्रिक्ट जोमाटो की अव्यवस्थाओं ने दर्शकों का उत्साह फीका कर दिया है। चाहे टिकट 800 रुपये का हो या 10 हजार रुपये का, सभी फैंस को एक ही लाइन में खड़ा किया गया है। नतीजा यह कि फैंस को 5-5 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।  इस पूरे मामले में VCA ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। अधिकारियों का कहना है कि टिकट वितरण का सारा जिम्मा डिस्ट्रिक्ट जोमाटो के पास है, VCA का इससे कोई लेना-देना नहीं है। vca के इस बयान फैंस से फैंस के सामने "ना घर के रहे ना घाट के" वाली स्थिति आ गई।

पिछले कुछ सालो तक टिकट बुकिंग के बाद टिकट की होम डिलीवरी होती है। नागपुर में साल 2018 तक होम डिलेवरी का सिलसिला चलता रहा है। लेकिन 1-2 साल पहले इस सुविधा को खत्म कर दिया है. इसके पिछले की असल वजह अब तक राज बनी हुआ है. बहरहाल, फैंस की टिकट बुकिंग में मेहनत, उनका खर्चा और अब कतार में धक्के खाना। इतनी दिक्कत फैंस सिर्फ क्रिकेट के लिए  उठा रहा है। लेकिन इस जूनून के बदले उनके समय और सब्र का फायदा उठाया जा रहा है ये कहना गलत नहीं होगा।