logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

India vs England: मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, विराट कोहली टीम से हुए बाहर, यह कारण आया सामने


नागपुर: इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले पहले एक दिवसीय मैच के पहले टीम भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पहले मैच से बाहर हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है। शर्मा ने कहा कि, "कोहली के घुटनो में चोंट लग गई थी, जिसके कारण वह पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं। 

नागपुर की पिच की विशेषताओं को देखते हुए, टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने पर विचार कर सकती है। इससे कुलदीप यादव के साथ दो स्पिन ऑलराउंडरों को शामिल करने का विकल्प खुलता है।

इंग्लैंड की टीम ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें जो रूट की वापसी हुई है। रूट ने 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं खेला था, इसलिए उनकी फॉर्म पर सभी की नजरें होंगी।

भारतीय टीम के लिए यह सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण अवसर है। विराट कोहली की अनुपस्थिति टीम के लिए एक चुनौती होगी, लेकिन यह अन्य खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी प्रदान करती है।