logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

India Vs England: विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 106 रनों से हराया


विशाखापत्तनम: इंग्लैंड (England) के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच (Second Test Match)  भारत (Bharat) ने जीत लिया है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। जिसके बाद पांच टेस्ट सीरीज में दोनों 1-1 से बराबरी पर आ गए हैं। भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, जसप्रित बुमराह ने अहम योगदान रहा।

जयसवाल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पारी 253 रन पर खत्म हो गई. इससे भारत को 143 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में शुबमन के शतक की बदौलत 255 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक क्रॉले ने सर्वाधिक 73 रनों का योगदान दिया।

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह ने की। इस मैच में उन्होंने 9 विकेट लिए। बुमराह ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. कुलदीप ने कुल 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए. रेहान को 3 और एंडरसन को 2 विकेट मिले।