logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

India vs England OneDay Series: नागपुर में भिड़ेगी भारत और इंग्लैंड की टीम, डेढ़ साल बाद शहर में होगा कोई अंतराष्ट्रीय मैच


नागपुर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत (Bharat) विरुद्ध इंग्लैंड (England) एक दिवसीय सीरीज (One Day Match Series) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत सीरीज का पहला मैच नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट मैदान (Vidarbha Cricket Stadium) में छह फ़रवरी 2025 को खेला जाएगा। करीब डेढ़ साल बाद वीसीए में कोई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जायेगा।

गुरुवार को बीसीसीआई ने 2024-2025 भारत के घरेलु सीरीज के कार्यक्रम घोषित कर दिए। एक साल की कालावधि में भारतीय टीम इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट, एक दिवसीय और टी20 मैच खेलने वाली है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 2025 के पहले महीने में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इंलिश टीम का यह दौरा 22 जनवरी 2025 से 12 फ़रवरी तक रहेगा। जहां वह पांच टी20 और तीन एक-दिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। 

बीसीसीआई के अनुसार, एक दिवसीय सीरीज का पहला मैच छह फ़रवरी को नागपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा मैच नौ और 12 फ़रवरी को क्रमशः कटक और अहमदाबाद में होगा। ज्ञात हो कि, सितंबर 2022 वीसीए में आखिरी अंतरष्ट्रीय मैच खेला गया था। भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया था। 

ऐसा है एक दिवसीय सीरीज कार्यक्रम: