logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

India vs Pakistan Match: दुबई में महामुकाबला, PAK ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला


दुबई: दुबई में शुरू एक दिवसीय चैम्पियन ट्रॉफी (Champion Trophy) में आज रविवार को भारत (Bharat) विरुद्ध पाकिस्तान (Pakistan) का मैच है। इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे थे। दुबई के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम (Dubai International Stadium) में आयोजित इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम उतर रही है। वहीँ पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं।

टॉस जितने के बाद पाकिस्तान स्किपर मोहम्मद रिजवान ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करेंगे, यह अच्छी पिच लग रही है। अच्छा लक्ष्य रखना चाहते हैं। ICC इवेंट में हर मैच महत्वपूर्ण होता है, हम चीजों को सामान्य रखेंगे। लड़के इन परिस्थितियों से परिचित हैं, हमने यहाँ अच्छा प्रदर्शन किया है और हम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम अपना पिछला गेम हार गए थे, लेकिन अब यह हमारे लिए अतीत की बात है।" 

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, उन्होंने टॉस जीता इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। पिछले गेम की तरह ही लग रहा है, सतह धीमी है। हमारे पास बल्लेबाज़ी में एक अनुभवी इकाई है इसलिए हम जानते हैं कि अगर पिच धीमी हो जाती है तो हमें क्या करना चाहिए। टीम से बल्ले और गेंद से समग्र प्रदर्शन की ज़रूरत है। पिछला गेम हमारे लिए आसान नहीं था, जो हमेशा अच्छा होता है। आप दबाव में रहना चाहते हैं और खुद को परखना चाहते हैं।" 


टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद