logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

India vs South Africa: एक दिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन होंगे कप्तान


मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया है, वहीं श्रेयस अय्यर उप कप्तान होंगे। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, शुभमान गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी है।

ऐसी होगी टीम:

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।

मुकेश कुमार और रजत पाटीदार कर रहे डेब्यू 

बोर्ड द्वारा जारी की गई टीम में रजत पाटीदार और मुकेश कुमार डेब्यू करने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट में मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसी के बदलौत टीम मे जगह मिली है। कुछ नए चेहरों वाली टीम में छह खिलाड़ी शामिल हैं जो संभावित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। छह में से चार ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

ज्ञात हो कि, छह अक्टूबर से एक दिवसीय सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद रांची और दिल्ली में आखिरी दो मैच क्रमश: 9 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को होंगे।