logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत ने जीता अंडर-19 एसीसी महिला टी-20 एशिया कप का खिताब


कुआलालंपुर: अंडर-19 एसीसी महिला टी20 भारत महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर मलेशिया के कुआलालंपुर में अंडर-19 एसीसी महिला टी20 एशिया कप का खिताब जीता।

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट लिए, जबकि परुनिका सिसोदिया और सोनम यादव ने दो-दो विकेट लिए। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 117 रन बनाए। गोंगडी त्रिशा ने 47 गेंदों पर 52 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।

15 दिसंबर को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में महाद्वीप की छह सर्वश्रेष्ठ टीमों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत पूरी प्रतियोगिता में अजेय रहा।