logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Hockey Asia Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया


नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने कल सलालाह, ओमान में उद्घाटन पुरुष हॉकी 5एस एशिया कप 2023 जीतने के लिए फाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में हराया दिया। इसी के साथ भारत ने FIH पुरुष हॉकी 5s विश्व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई किया। तीन मुकाबलों में यह पहली बार है जब भारत ने हॉकी 5एस प्रारूप में पाकिस्तान को हराया है।

दूसरे हाफ में 2-4 से पिछड़ने के बाद मोहम्मद राहील के दो गोल के बाद भारत खेल को शूटआउट में ले गया। शूटआउट में पाकिस्तान ने अपने सारे मौके गँवा दिए जबकि मनिंदर सिंह ने दमदार शॉट खेलते हुए भारत के लिए दूसरा गोल किया। इससे पहले शाम को भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से हराया था। ओमान को 7-3 से हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा.

उल्लेखनीय प्रदर्शन और महत्वपूर्ण जीत के लिए हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये, जबकि सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एफआईएच पुरुष हॉकी5एस विश्व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई करने और स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को बधाई दी।