logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया


Women's Under-19 T20 World Cup: सलामी बल्लेबाज त्रिशा गोंगड़ी ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहला शतक जमाकर मंगलवार को भारत को स्कॉटलैंड पर 150 रन से जीत दिलाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारत की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम ने अब तक सभी मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत की त्रिशा गोंगाडी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स राउंड मैच में शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. महज 19 साल की उम्र में त्रिशा ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

टॉस हारने के बाद स्कॉटलैंड महिला टीम ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इसके बाद गोंगडी त्रिशा और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने महज 13 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 139 रन जोड़ दिए. इस बीच गोंगडी त्रिशा तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं.

हालांकि 14वें ओवर में कमलिनी आउट हो गईं, लेकिन तृषा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही. इसके बाद 18वें ओवर में त्रिशा गोंगडी ने शतक जड़कर आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास लिख दिया. गोंगडी त्रिशा अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 100 रन तक नहीं पहुंच सका है. 

युवा ओपनर गोंगडी त्रिशा ने 59 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए. 186.44 की स्ट्राइक रेट से इन 110 रनों के साथ, ICC U-19 महिला T20 विश्व कप सीज़न के लिए त्रिशा का कुल स्कोर अब 230 रन हो गया है. इस प्रकार वह टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बन गईं हैं.