logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारतीय टीम ने जमकर की फील्डिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस; कोहली, रोहित ने बल्लेबाजी में बहाया पसीना


नागपुर: जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम में 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने करीब 4 घंटे तक मैदान में जमकर अभ्यास किया।

कैचिंग और थ्रो की 2 घंटे प्रैक्टिस

फील्डिंग कोच दिलीप टी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कैचिंग और थ्रो प्रैक्टिस की। करीब 2 घंटे तक खिलाड़ियों ने मैदान पर फील्डिंग का अभ्यास किया।  इस दौरान कोच ने खिलाड़ियों को फील्डिंग परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कोच ने खिलाड़ियों को तेज और सटीक फील्डिंग के भी गुर सिखाए।

कोहली, रोहित ने बल्लेबाजी में जमकर बहाया पसीना

अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने लंबा समय बल्लेबाजी नेट्स में बिताया। इन दिग्गज बल्लेबाजों ने अलग अलग  तरह की गेंदों का सामना करते हुए अपनी तकनीक को मजबूत किया। कोहली और रोहित करीब 2 घंटे तक लगातार बल्लेबाजी का अभ्यास किया।  इसके आलावा, केएल राहुल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल ने भी लंबा समय नेट में बिताया। 

अभ्यास में गेंदबाजों ने दिखाया दम

वही, प्रमुख गेदबाज मोहम्मद सामी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवाती, रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी का घंटो अभ्यास किया।  बॉलिंग कोच मॉर्निंग मोर्केल ने प्रमुख गेंदबाजों के साथ लंबी चर्चा की और उन्हें रणनीतिक टिप्स दिए। अभ्यास के दौरान गेंदबाजों ने विविधताओं पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को चुनौती दी जा सके।

भारत के लिए ख़ास है वीसीए मैदान

नागपुर का वीसीए मैदान भारतीय टीम के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि यहां टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में इससे पहले 2012 के टेस्ट और 2017 के टी20 मुकाबले हुए थे, जिनमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। नागपुर वनडे चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड के पास वापसी का मौका होगा।