logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में होने वाले ODI से पहले भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, खिलाड़ियों ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना


नागपुर: भारत और इंग्लैंड की टीमें सोमवार रात को नागपुर पहुंचीं। दोनों टीमें एयरपोर्ट से सीधा अपने अपने होटल रवाना हुई. आज आराम करने के बाद मंगलवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों ने सोमवार को नेट पर जमकर पसीना बहाया. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल रहे. वहीं, रविन्द्र जेडेजा ने गेंदबाजी की प्रैक्टिक्स की.

भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को होने वाले एक दिवसीय मुकाबले के लिए दोनों टीमें नागपुर पहुंच चुकी हैं। नागपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों टीमें एयरपोर्ट से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना हो गईं। 

भारतीय टीम रेडिशन ब्लू में रुकी है, जबकि इंग्लैंड की टीम ली मेरिडियन होटल में ठहरी है। दोनों जगह खिलाड़ियों की सुरक्षा और आराम के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को दोनों टीमें विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। इस दौरान बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रणनीतिक तैयारी की जाएगी।