logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

दिसंबर में तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट खेलने बांग्लादेश जायेगी भारतीय टीम


मुंबई - भारतीय क्रिकेट टीम चार दिसंबर से तीन एक दिवसीय और दो टेस्ट अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने बांग्लादेश जायेगी वर्ष 2015 के बाद पहली बार यह पहला मौका है जब भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड  ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ढाका का मीरपुर स्टेडियम चार, सात और 10 दिसंबर को तीन एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसके बाद पहला टेस्ट मैच  14 से 18 दिसंबर तक चटगांव में खेला जाएगा। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने बताया कि दूसरा और अंतिम टेस्ट ढाका में 22 से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा। हसन ने कहा, ‘‘भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के समय में कुछ यादगार मुकाबले खेले गए हैं और दोनों देशों के प्रशंसकों को एक और  यादगार सीरीज  का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा हम बांग्लादेश में भारतीय टीम का स्वागत करने को लेकर उत्सुक है.