logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

IPL 2024: गुजरात टाइटंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या, टीम ने किया रिटेन


मुंबई: आईपीएल (IPL) के 16वें संस्करण का आयोजन में अभी काफी समय है, लेकिन इसके पहले ही टीमों ने खिलाडियों को रिलीज करने और उन्हें रिटेन करना शुरू का दिया है। बीते कई दिनों से यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दोबारा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर उनकी और मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधक के बीच सब तय हो गया है। हालांकि, यह चर्चा केवल चर्चा ही निकली। गुजरात टाइटस ने हार्दिक को रिटेन कर लिया है। यानी की पंड्या आगामी सीजन में भी गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

ज्ञात हो कि, नए सीजन के शुरू होने से पहले ही आईपीएल प्रशासन ने टीमों के लिए ट्रांसफर विंडो सेवा शुरू की थी। जिसके तहत टीम एक दूसरी टीम से खिलाडियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। इसी के साथ आगामी सीजन में किन खिलाड़ियों को वह नहीं रखना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान रिलीज कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर टीमों का खिलाडियों को पाने साथ रखने या उन्हें रिलीज करने का दौर जारी था। 

रविवार को यह ट्रेंड विंडो समाप्त हो गया। विंडो के बंद होते ही हार्दिक को लेका चल रही चर्चाओं का दौर भी बंद हो गया। रविवार को गुजरात टाइटंस ने बयान जारी कर हार्दिक पंड्या को रिटेन करने का ऐलान कर दिया। इसी के साथ पंड्या के मुंबई में दोबारा जाने की चल रही खबरों पर विराम लग गया।

पहले ही सीजन में गुजरात बना चैम्पियन 

2022 में गुजरात टाइटंस ने पहली बार आईपीएल में प्रदार्पण किया।  सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने 5,625 करोड़ की बोली लगाकर टीम को ख़रीदा था। हार्दिक पांड्या को टीम का कैप्टन बनाया गया और पहली सी सीजन में टीम आईपीएल की चैम्पियन बन गई। फाइनल मुकाबले में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ख़िताब जीता।