logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

IPL 2025 Suspended: आईपीएल 2025 के क्रिकेट मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित


- पवन झबाडे

देश में चल रही अस्थिरता और युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सभी क्रिकेट मैचों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इस निर्णय का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोई भी अनावश्यक जोखिम न उठाना है।

आईपीएल, जिसे क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाता है। हर साल करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन करता है। इसमें देशी-विदेशी नामी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और हर मैच पर लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा भी लगाया जाता है। लेकिन देश में वर्तमान में जो हालात बने हुए हैं - जैसे की सीमाओं पर तनाव, सुरक्षा बलों की तैनाती और जनता में भय का माहौल - उसे देखते हुए इस वर्ष का टूर्नामेंट रद्द करना अनिवार्य हो गया। 

इस फैसले से सबसे अधिक चिंता में वे लोग हैं जो इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आर्थिक लाभ से जुड़े होते हैं, खासकर बुक्कीज़ (सट्टा लगाने वाले), जो हर साल आईपीएल से करोड़ों का सट्टा व्यापार करते हैं। अब जबकि टूर्नामेंट ही स्थगित हो गया है, ऐसे अवैध धंधों पर भी विराम लग गया है। 

बीसीसीआय ने एक अधिकृत बयान जारी कर कहा है कि "देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों को जारी रखना न तो सही होगा और न ही सुरक्षित। हम सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।"

हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों में इस खबर से निराशा जरूर है, लेकिन देशहित को देखते हुए यह निर्णय व्यापक रूप से सराहा भी जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि परिस्थितियाँ सामान्य होते ही बीसीसीआय नए शेड्यूल की घोषणा करेगा।