logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

IPL Auction 2024: जितेश शर्मा बने RCB के सितारे, 11 करोड़ में खरीदे गए.. विदर्भ के बल्लेबाज को खरीदने के लिए कई टीमों में मची होड़


Jitesh Sharma IPL Auction: विदर्भ के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में नया मुकाम हासिल किया। अपने बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये से नीलामी शुरू करने वाले जितेश के लिए कई टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई।

नीलामी की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स ने की, लेकिन जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारते हुए बोली को 3.4 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। तभी दिल्ली कैपिटल्स ने 4.4 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इसमें शामिल होकर इसे 4.6 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश करते हुए 5.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई. सीएसके  महेंद्र सिंह धोनी के बाद एक सक्षम विकल्प की तलाश में थे। आखिरकार, आरसीबी और सीएसके के बीच कड़ी टक्कर हुई और आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खिलाड़ी को हासिल कर लिया।

जितेश पिछले सीजन पंजाब किंग्स, का हिस्सा थे. पंजाब ने अपने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करते हुए जितेश की वापसी की कोशिश की। हालांकि, आरसीबी ने इसे 11 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया, जिसके बाद पंजाब किंग्स पीछे हट गई।

इस शानदार बोली के साथ जितेश शर्मा IPL 2025 की नीलामी के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। अब वे विराट कोहली और आरसीबी की टीम के साथ मैदान पर अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने को तैयार हैं।