logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रोहित के तूफ़ान में उड़े कंगारू, भारत ने छह विकेट से ऑस्ट्रलिया को हराया; सीरीज 1-1 से बराबर


नागपुर: नागपुर के जामठा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी के आगे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कही नहीं टिके। रोहित की खेली 46 रन की शानदार पारी के बदौलत भारत ने छह विकेट से मैच को जीत लिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर हो गई है। 

आठ ओवर का हुआ मैच  

पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण ग्राउंड गिला था, जिसके कारण मैच ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ। इस दौरान दोनों टीमों को आठ-आठ ओवर खेलने का मौका मिला। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आठ ओवर में  वेड की 43 रन की नाबाद पारी के बदौलत 4 विकेट खोकर 90 रन बनाए।

वहीं टारगेट चेस करने उतरी भारत ने पहले ओवर से ही तूफानी पारी दिखाना शुरू कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। इसी दौरान राहुल 11 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं मैदान में बैटिंग करने उतरे विराट कोहली फिर इस बार नहीं चले वह केवल 11 रन बना सके। वहीं दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे शर्म लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंद पर 46 रन बनाएं। वहीं आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का मारकर मैच जिताया। कार्तिक ने दो गेंद पर 12 रन बनाए। 

दर्शकों का पैसा हुआ वसूल 
 

उपराजधानी निवासी पिछले दो साल बाद होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए बेहद उत्साहित थे। दर्शक दोपहर दो बजे से ही मैदान में पहुंचने लगे थे। हालांकि, ग्राउंड गिला होने के कारण मैच सही समय पर शुरू नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण दर्शकों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें दिखने लगे। काफी कोशिश के बाद मैदान को सुखाया गया। इसके बाद मैच शुरू हुआ। आठ- आठ ओवर के मैच में दोनों टीमों ने तूफानी प्रदर्शन किया। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने देख दर्शक बेहद रोमांचित थे। वहीं आखिर में भारत की शानदार जीत से दर्शकों के पैसे वसूल हो गए।