logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

MotoGP ने अभ्यास के दौरान प्रसारित किया भारत का विकृत नक्शा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख गायब, इंटरनेट पर रोष के बाद आयोजकों ने माफी मांगी


नई दिल्ली: मोटो जीपी के भारत में पदार्पण से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शुक्रवार को यहां प्रमुख दो पहिया रेसिंग कार्यक्रम के शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बिना भारत का एक विकृत नक्शे का सीधा प्रसारण किया गया।

कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा इस मामले को उजागर किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर, मोटोजीपी ने एक्स यानी ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से इस  गलती के लिए माफी वाली पोस्ट की।

मोटोजीपी ने ट्वीट किया, “मोटोजीपी प्रसारण के पहले भाग में दिखाए गए मानचित्र के लिए हम भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं। अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कोई भी बयान देना हमारा इरादा नहीं है।”