logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

T20 World Cup जीत के जश्न में डूबा नागपुर, रात भर उत्सव मानते रहे प्रशंशक


नागपुर: शनिवार की रात भारत के लिए बेहद अनोखी रही। भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्वकप फ़ाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रनो से हराकर विश्वकप अपने नाम कर लिया। 17 साल बाद भारत ने टी20 विश्वकप जीता। भारत की इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल रहा। नागपुर में भी प्रशंशक रात भर देश की जीत का जश्न मनाते रहे। शहर के लक्ष्मीभवन चौक पर हजारों की संख्या में फैंस जमा हुए और भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय सहित हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी प्रशंषको द्वारा लगाया गया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनो का टारगेट दिया था। वहीं अफ़्रीकी टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने सात रनो से मैच सहित विश्वकप को जीत लिया। जैसे भी मैच भारत ने जीता अपने घरों में खेल रहे दर्शक बाहर निकल आये। रात 12 बजे के करीब हाथों में तिरंगा सहित भारत माता की जय के नारे लगते शहर के क्रिकेट प्रेमी लक्ष्मीभवन चौक पर जमा होने लगे। हजारो की संख्या में दर्शक वहां पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया। 

एक तरफ जहां फैंस ढोल के ताल पर नाचते हुए दिखाई दिए। वहीं कई पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी नजर आएं। मैच समाप्त होने के बाद शुरू हुआ जश्न आधी रात तक चलता रहा। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय सहित हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। 

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग 

जश्न और उत्साह को देखते हुए पुलिस विभाग ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया था। परिसर में दर्शकों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। जिसके कारण पुलिस को भी थोड़ी परेशानी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

पब और लाउंज रहे फूल, तीन गुना कीमत में दी एंट्री 

क्रिकेट और विश्वकप फ़ाइनल मैच की दीवानगी को शहर के पब और लाउंज संचालको ने खूब भुनाया। आम तौर पर वीकेंड में एंट्री के लिए एक राशि ली जाती है। लेकिन क्रिकेट मैच को देखते हुए पब और लाउंज संचालको ने एंट्री फ़ीस को तीन से चार गुना बढ़ा दिया। उदाहरण के तौर पर जहां एक हजार की इंट्री थी वहां पांच-पांच हजार रूपये लिए गए। यही नहीं शहर के बड़े और प्रसिद्ध पब में 15,000 हजार से 20,000 रूपये भी लिए आ गये।