logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यशश्वी जायसवाल और हर्षित राणा के लिए नागपुर वनडे बना ख़ास, दोनों ने एक दिवसीय क्रिकेट में किया डेब्यू


नागपुर: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत विरुद्ध इंग्लैंड एक दिवसीय मैच कई खिलाडियों ने लिए यादगार मैच साबित होने वाला है। भारत ने मशहूर खिलाडी यशश्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने मैच के जरिये एक दिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। मैच शुरू होने के पहले कप्तान रोहित शर्मा ने जहां जायसवाल और मोहम्मद शमी ने हर्षित राणा को कैप देकर टीम भारतीय टीम में शामिल कराया।

उल्लेखनीय है कि, यशस्वी जायसवाल टी20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसको देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीन एक दिवसीय सीरीज सहित आगामी चैंपियन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जहां आज नागपुर में खेले जा रहे मैच में उनकी एकदिवसीय क्रिकेट में अपना प्रदार्पण किया।

भारत की प्लेइंग इलेवेन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवेन: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.