logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट: 1800 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 14, 17 और 19 आयु वर्ग में खेलेंगी 34 टीमें


अकोला: अकोला जिले में आज 24 दिसंबर से 67वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए देशभर से 34 टीमें शनिवार को शहर के स्व वसंत देसाई स्टेडियम में पहुंची हैं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। इसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। कुल 1800 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था जसनगरा और नेशनल मिलिट्री स्कूल में की गई है। यहां से पूरे दिन खिलाड़ियों के लिए मैच के हिसाब से बसों की व्यवस्था की गई है. शनिवार रात टीम का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन आज 24 दिसंबर को होगा और समापन 29 दिसंबर को होगा. जिला खेल अधिकारी सतीशचंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में खेल अधिकारी मनीषा ठाकरे, उदय हटवालाने, राजेश्वर पांडे आदि कड़ी मेहनत कर रहे हैं।