logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओजस देवताले और प्रथमेश जवाकर शिवछत्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित, विदर्भ के 12 खिलड़ियों को मिला अवार्ड


नागपुर: राज्य सरकार ने शिवछत्रपती खेल पुरस्कार (Shivchhatrapaati Sports Awards) 2023-24 की घोषणा कर दी है। स्टार आर्चरी खिलाडी ओजस देवताले (Ojas Devtale) और प्रथमेश जावकर (Prathamesh Jawakar) को शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार ने विभिन्न खेलों में उत्कृट प्रदर्शन करने के लिए विदर्भ के 12 खिलाडियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। दिव्यांग कैटेगरी में एथलीट मंगला आडम्बर (Mangala Aadambar) को यह अवार्ड मिला है। 

ज्ञात हो कि, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल खिलाडियों को शिवछत्रपती खेल पुरस्कार से सम्मानित करती है। यह राज्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। देश में जिस तरह मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार दिया जाता है, राज्य में यह पुरस्कार दिया जाता है। 1971 में शुरू हुए इस खेल पुरस्कार में 36 खेलों विभिन्न खेलों में पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार विजेता खिलाडियों को 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, शिव छत्रपति शिवाजी महाराज के सिर का स्मृति चिन्ह और राज्य परिवहन यानी एसटी महामण्डल की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा का अधिकार शामिल है। विजेताओं का चयन महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति द्वारा किया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य सरकार ने पुरस्कार विजेता खिलाडियों के नाम की घोषणा की। सरकार ने विभिन्न खेलों में उत्कृस्ट प्रदर्शन के लिए 86 खिलाड़ियों को शिवछत्रपती खेल पुरस्कार से सम्मानित से सम्मानित किया है। जिसमें 33 महिला और 53 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। राज्य सरकार ने आर्चरी में स्टार खिलाडी और नागपुर निवासी ओजस देवताले और बुलढाणा निवासी प्रथमेश जवाकर को शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ विदर्भ के विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 12 अन्य खिलड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

विदर्भ के इन खिलाडियों को मिला पुरस्कार:


क्रमांक खेल खिलाड़ी 
1आर्चरी ओजस देवताले, नागपुर 
2आर्चरी प्रथमेश जावकर, बुलढाणा 
3क्रिकेट जितेश शर्मा, अमरावती 
4आर्चरी यशदीप भोगे, अमरावती
5आर्चरी मंजिरी अलोने, अमरावती 
6स्विमिंग संजलि वानखेड़े, अमरावती
7तलवारबाजी श्रुति जोशी, नागपुर
8रोइंगविपुल घुरड़े, अमरावती 
9योगासन छकुली सेलोकर, नागपुर 
10योगासन वैभव श्रीमाने, नागपुर 
11कैरम योगेश धोंगड़े, नागपुर  
12एथेलेटिक्स 

मंगला आडम्बर, नागपुर