logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ओजस देवताले ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया, नागपुर सहित देश मना रहा खुशी


नागपुर: मौजूदा विश्व चैंपियन नागपुर के ओजस प्रवीण देवतले ने हांग्जो में 19वें एशियाई खेलों में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में भारत के ही अभिषेक वर्मा को हराकर एशियाई खेलों का खिताब अपने नाम कर लिया है. ओजस देवतले ने 2014 के रजत पदक विजेता वर्मा के खिलाफ 149-147 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

देवतले ने पुरुषों और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पहले ही खिताब जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में सभी पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी के यह भारत का 8वां और 9वां पदक है, साथ ही कंपाउंड तीरंदाजी में छठा स्वर्ण पदक है। 1975 में आधुनिक तीरंदाजी शुरू होने के बाद से भारत ने एशियाई खेलों में अब तक के सर्वाधिक 9 पदक हासिल किए हैं।

अपनी जीत के बाद तीरंदाज ओजस देवताले ने कहा, “मैं भारत के लिए एक स्वर्ण पदक जीतने के मकसद से आया था, लेकिन तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐसा लगता है जैसे मैं किसी सपने में हूं। मैं अन्य खिलाड़ियों को भी बधाई देना चाहता हूं। 100 (पदक) भारत के लिए एक बड़ी संख्या है। मुझे गर्व है कि भारत बढ़ रहा है। भारत सरकार, कोच, मेरे माता-पिता और सभी सहयोगी स्टाफ इस स्वर्ण पदक के पीछे हैं।” 

वहीं, ओजस के स्वर्ण पदक जीतने के बाद नागपुर में उनके परिवार ने गाजे बाजे के साथ नाच गा कर खुशी मनाई। सेहत ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ओजस देवतले के माता-पिता को फोन कर शुभकामनाएं दी। 

देखें वीडियो: