logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Asian Games 2023: नागपुर के ओजस प्रवीण देवतले ने बनाया रिकॉर्ड, फाइनल में पहुंचे


नागपुर: नागपुर के ओजस प्रवीण देवतले ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में 150 का स्कोर बनाकर एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया है। ओजस ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के यांग जेवोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब गोल्ड मेडल के लिए ओजस का मुकाबला भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा से होगा।

नागपुर के सपूत और भारतीय तीरंदाज ओजस देवतले ने चीन के हांगझोऊ में चले एशियन गेम्स तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में देवतले ने कोरियाई तीरंदाज यांग जेवोन को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओजस ने कजाकिस्तान के कारबायेव अकबरअली को मात दी थी। दोनों मुकाबले में ओजस ने 150 का स्कोर हासिल किया जो एशियाई खेलों में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब 7 अक्टूबर को ओजस का सामना भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा से है।  

अभिषेक और ओजस भारतीय तीरंदाजी दल का हिस्सा है। ऐसे में दोनों के बिच गोल्ड मेडल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। वहीं, भारत ने कंपाउंड पुरुष-महिला तीरंदाजी में अपने 3 मैडल पक्के कर लिए है।