logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Sports

परमजीत ने विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, सीनियर केटेगरी में स्वर्ण जितने वाले पहले भारतीय


नई दिल्ली: परमजीत कुमार ने दुबई 2023 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों पुरुषों के 49 किग्रा स्पर्धा में सीनियर वर्ल्ड में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा कर इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के वरिष्ठ स्तर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

परमजीत को यह ऐतिहासिक जीत हनी डबास द्वारा हिल्टन दुबई, अल हबतूर शहर में भारत के लिए जूनियर स्तर पर पहला स्वर्ण पदक जीतने के एक दिन बाद मिली है।

उत्तम प्रदर्शन करते हुए, पंजाब के 31 वर्षीय परमजीत कुमार ने सफलतापूर्वक 150 155 और 157 किग्रा का वजन उठाया। कुल 462 किग्रा की वेटलिफ्टिंग की। जो उनके कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी मोरालेस गोंज़ालेज़ को मात देने के लिए पर्याप्त था। गोंज़ालेज़ ने कुल 444 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया।