logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

Robin Uthappa Retirement: रॉबिन उथप्पा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ट्वीट कर संन्यास का किया ऐलान


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। बुधवार को ट्वीट कर क्रिकेटर ने इस बात जानकारी दी। क्रिकेटर ने सभी क्रिकेट के तीनो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।

क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए, और कृतज्ञ हृदय के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।"


ऐसा रहा क्रिकेट करियर


उथप्पा ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने अंतराष्टीय करियर में 46 वनडे और 13 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। जिसमें क्रमशः 934 और 249 रन बनाए जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। उथप्पा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और आखिरी बार 19 जुलाई 2015 को ब्लू जर्सी में खेलते नजर आए थे।

रॉबिन उथप्पा 2007 में पहला T20I वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे। उथप्पा ने उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उथप्पा ने 3 बार IPL का खिताब भी अपने नाम किया। यही नहीं, 2014 में वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में भी सफल रहे।