logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मैच ब्रॉडकास्टर पर भड़के रोहित शर्मा, निजता का उल्लंघन करने का लगाया आरोप


मुंबई: आईपीएल का 17वां सीजन (IPL 17th Season) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए काफी निराशाजनक रहा है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में उतरी टीम 14 मैच में से केवल चार मैच ही जीत सकी। टीम के तमाम बड़े चहरे इस सीरीज में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। अंक तालिका में टीम दसवें स्थान पर रही। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ट्वीट किया। रोहित ने ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के प्रति सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

रोहित ने ट्वीट में क्या कहा?

रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा, "क्रिकेटरों की जिंदगी में काफी दखलअंदाजी होती है। हमारी हर हरकत और बातचीत को शूट किया जा रहा है. हर पल को शूट किया जा रहा है जब हम प्रशिक्षण के दौरान और मैच के दिनों में अपने दोस्तों, टीम के साथियों के साथ बात करते हैं। मैंने स्टार स्पोर्ट्स से शूटिंग न करने का अनुरोध किया। लेकिन उसके बाद भी ये वीडियो ऑन एयर दिखाया गया। यह हमारी निजता का उल्लंघन है। रोहित ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, विशेष सामग्री और जुड़ाव एक दिन क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच विश्वास को तोड़ देगा।"

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले मुंबई-कोलकाता मैच के दौरान अभिषेक नायर (Abhishekh Nayar) और रोहित शर्मा की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में हुई बातचीत ने खूब चर्चा बटोरी। लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा अपने दोस्त और पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी के साथ बाउंड्री लाइन पर बातचीत कर रहे थे। इस बार रोहित का अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अपना वीडियो शूट होता देख रोहित ने कहा, 'ऑडियो रिकॉर्ड मत करो, पहले से ही एक वीडियो इंतजार कर रहा है।' लेकिन उसके बाद भी रोहित की स्पीच को शूट कर लिया गय। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर रोहित ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की है।