logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग: प्रतीक इलेवन और ज़ीरो डिग्री के बीच ख़िताबी भिड़ंत


नागपुर: जुबैदा अब्दुल रज्जाक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग के 7वें सीजन में प्रतीक इलेवन ने बड़ा उलटफेर किया है. मेकोशबाग मैदान पर खेले गये गये मुक़ाबले में सेमीफाइनल में गत चैम्पियन साईंबाबा इलेवन पर 13 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया.

नागपुर शहर के मेकोसाबाग मैदान पर जुबैदा अब्दुल रज्जाक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग काआयोजन किया जा रहा है. बुधवार को खेले गए मैच में प्रतीक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन का स्कोर बनाया. इसमें आकाश सिंह ने सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि दीलिप बिंजवा ने 38 रन जोड़े है.

साईंबाबा इलेवन के पी. टेकन और शाहीद पठान को 2-2 सफलता मिली. जवाब में प्रतीक इलेवन के गेंदबाजों ने साईंबाबा इलेवन को 99 रन पर रोक दिया. अमरदीप सिंह ने 63 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके. विजेता टीम के लिए बिंजवा और दीपक कश्यप ने 2-2 विकेट लिए. साईंबाबा इलेवन के अमरदीप को उनके अर्धशतकीय पारी के लिए मो. अनिस ओपई, शरद बाखरे, आसिफ रंगूनवाला, मो. इरफान रज्जाक और रोहित कैशवार के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.