logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की मूर्ति का अनावरण, सीएम शिंदे सहित बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित


मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को भारत के पूर्व दिगज्ज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर और उनका पूरा परिवार सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, खेल मंत्री संजय बनसोडे, बीसीसीआई सचिव जय शाह मौजूद थे।

वानखेड़े स्टेडियम और सचिन तेंडुलकर की बात की जाये तो वानखेड़े स्टेडियम के बगैर उनके क्रिकेट क्रिकेट की जर्नी अधूरी है। सचिन की इस मैदान से कई यादें जुडी है। वानखेड़े स्टेडियम सचिन का होम ग्राउंड है। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत इसी मैदान में रणजी प्रतियोगिता से शुरू किया था। इसी के साथ २०११ वर्ल्ड कप जीतना और अपने करियर का आखरी मैच भी इसी मैदान में ख़त्म करने तक की यदि वानखेड़े स्टेडियम से जुडी हुई है। 

मूर्ति अनावरण के दौरान तेंदुलकर ने अपने अपने शुरूआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि, कैसे उन्होंने १९८३ में खेले जा रहे भारत-वेस्टइंडीज मैच को देखने के लिए चोरी छुपे स्टेडियम में प्रवेश किया था। सचिन की यह मूर्ति उनके ५० सालों के बेहद ही उम्दा और प्रेरणादायक जर्नी को समर्पित है। मूर्ति के अनावरण के दौरान एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने किया है। वहीं प्रतिमा की बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर को शॉट खेलने की पोजीशन में दिखाया गया है। इसे सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित किया गया है। अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सचिन के प्रशंसक भी स्टेडियम में मौजूद रहे।