logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

तीरंदाज ओजस देवतले को मिलेगा 2.5 करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार


नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके मुताबिक, देश के लिए तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले नागपुर के 21 वर्षीय युवा तीरंदाज ओजस देवतले को ढाई करोड़ के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

बता दें कि ओजस ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए, मिश्रित टीम स्वर्ण पदक के लिए 75 लाख रुपए और पुरुष टीम कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए 75 लाख रुपए दिए जायेंगे। 

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार व्यक्तिगत एशियाई पदक विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए और टीम स्वर्ण जीतने के लिए 75 लाख रुपए जीआर में प्रदान किए गए हैं।