logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शामी भारतीय टीम में किया शामिल


अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने भारत के ICC T20 विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को चुना है। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम से जुड़ेंगे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को भी बैकअप खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुना गया है। ये दोनों जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसके बाद भारतीय टीम में कौन सा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा? टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह लेने की दौड़ में मोहम्मद शमी का नाम सबसे आगे था। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने भी मोहम्मद शमी के नाम पर मुहर लगा दी। जो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे। इससे पहले मोहम्मद शमी को भारत की टी20 वर्ल्ड कप रिजर्व लिस्ट में शामिल किया गया था।

दीपक चहर के खेलने पर संदेह

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को भारत के टी20 विश्व कप रिजर्व में शामिल किया गया। लेकिन दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दीपक चहर चोटिल हो गए हैं और उन्हें बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार , हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।