logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Team India Head coach: गौतम गंभीर होंगे अगले कोच, नाम लगभग तय; जल्द होगी घोषण


नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की खोज लगभग समाप्त हो गाई है। पूर्व खिलाड़ी और इस साल केकेआर को आईपीएल खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच होगें। गौतम के नाम को लेकर लगभग सहमति बन गई है। मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार, जल्द ही गंभीर के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्वकप के बाद समाप्त होने वाला है। वहीं राहुल ने दोबारा से टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने से इनकार कर दिया है और परिवार के साथ समय बिताने की बात कही है। राहुल की इस घोषणा के बाद बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मंगवाएं थे, जिसकी अंतिम तारीख 27 मई थी।

क्रिकबस के अनुसार, गौतम गंभीर और बीसीसीआई के बीच सब तय हो गया है। और जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जाएगी। वहीं बीसीसीआई ने इस निर्णय की जानकारी केकेआर के मालिक शाहरुख खान को भी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि, बोर्ड के नियमों के अनुसार अगर गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बनते हैं तो उन्हें केकेआर टीम के मेंटर पद को छोड़ना पड़ेगा। वर्तमान में गंभीर केकेआर से जुडे हुए हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन का खिताब अपने नाम किया है। 

नए कोच का कार्यकाल 2027 तक 

नए मुख्य कोच का चयन टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया जाएगा. उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा. इस दौरान टीम इंडिया को 5 आईसीसी टूर्नामेंट खेलने हैं. इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप और 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं।