logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Sports

टेस्ट कप्तान स्टोक्स टी20 विश्व कप की अपनी पारी से सफलता के बारे मे सीख सकते है: चैपल


नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को टी20 विश्व कप में अपने मैच जिताने वाले प्रदर्शन से काफी कुछ सीख सकते है। स्टोक्स ने टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर एक बार फिर से बड़े मैचों में अपने कौशल का लोहा मनवाया। उन्होंने 2019 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल और एशेज टेस्ट श्रृंखला में यादगार पारियां खेली।

चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो'  के अपने कॉलम में लिखा कि स्टोक्स कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर अपनी हालिया टी20 सफलता से काफी कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ बड़े मैचों में स्टोक्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट और एक दिवसीय मैचों में कई उल्लेखनीय पारियां खेली है। उन्होंने अब टी20 क्रिकेट में भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विश्व कप टीम में उन्हें शामिल करने की मांग की थी।''

चैपल ने लिखा, ‘‘ स्टोक्स अपने अंदाज में ही खेले। उन्होंने लीग चरण में समय लिया लेकिन श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से बेहतर प्रदर्शन करने लगे। इंग्लैंड के लंबे समय तक खराब प्रदर्शन को देखते हुए स्टोक्स को इस साल की शुरुआत में जो रूट की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था।  उनकी और नये कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी ने कम समय में ही टीम को कुछ बड़ी सफलता दिलायी।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ कुछ लापरवाह पारियां खेलने के बावजूद स्टोक्स ने टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पहले सत्र में चमत्कार वाले नतीजे हासिल किये है। इस तरह की शुरुआत से उन्हें विश्वास हो गया था कि कभी-कभी उन्हें लंबे प्रारूप में थोड़ी अधिक सावधानी के साथ बल्लेबाजी करने की आवश्यकता होती है। स्टोक्स का अच्छा खेल इंग्लैंड को जरूरत है।''

चैपल ने कहा, ‘‘यह भी तथ्य है कि बटलर ने स्टोक्स को टीम में शामिल करने के लिए काफी जोर लगाया। इस प्रारूप में कम खेलने के बाद भी कप्तान का उन पर विश्वास खेल की उनकी जानकारी के बारे में बताता है।''