logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराया, 2-0 से सीरीज कर किया कब्ज़ा


कोलकाता: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (12 जनवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मैच जीतने के लिए कड़ा संघर्ष किया। भारत पहले 15 ओवर में 4 विकेट खोकर मुश्किल में पड़ गया। लेकिन केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने 75 रन की पार्टनरशिप कर जीत को सील कर दिया। केएल ने 64 रन बनाकर नाबाद रहते हुए जोरदार अर्धशतक लगाया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को दिया गया।

श्रीलंका द्वारा निर्धारित 216 रनों का पीछा करते हुए, भारत लड़खड़ा गया। भारत ने पहले 15 ओवर में 4 विकेट गंवाए और इस तरह श्रीलंका को मैच में उतरने का मौका दे दिया। कप्तान रोहित शर्मा 17 और ओपनर शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। पहले वनडे के शतकवीर विराट कोहली महज 4 रन बनाकर लाहिरू कुमार की शानदार इनस्विंग गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद आए श्रेयस अय्यर ने 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन राजिता की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

विकेटकीपर केएल राहुल और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने मिलकर भारत की पारी को बचाने के लिए अहम साझेदारी की. पांड्या जब 36 रन पर थे तो करुणारत्ने के हाथों लपके गए। इसके बाद आए अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर सके, उन्होंने 21 रन बनाए। लाहिरू कुमारा और चामिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए, जबकि धनंजय डी सिल्वा और कसून राजिथा ने एक-एक विकेट लिया।