logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Ranji Trophy 2024 finals: विदर्भ ने टॉस जीतकर किया बोलिंग करने का फैसला, मुंबई के भूपेश और शॉ कर रहे बैटिंग


मुंबई: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब के लिए मुंबई और विदर्भ के बीच फाइनल मैच शुरू हो गया है। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

53 साल में पहली बार इस टूर्नामेंट में एक ही राज्य की दो टीमें फाइनल में पहुंची हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने तमिलनाडु को हराया और 48वीं बार फाइनल में पहुंची। विदर्भ ने मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल राउंड में प्रवेश किया।

मुंबई ने अब तक कुल 41 बार खिताब जीता है, लेकिन वह पिछले आठ साल से अपने 42वें खिताब का इंतजार कर रही है। विदर्भ अब तक दो बार रणजी खिताब जीत चुका है।