logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का ख़राब प्रदर्शन चयनकर्ताओं को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने किया बर्खास्त


मुंबई: टी20 वर्ल्डकप में भारतीय का ख़राब प्रदर्शन करने का खामियाजा चयनकर्ताओं को चुकाना पड़ा है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। इसी के साथ नई समिति के लिए आवेदन मंगाए हैं। जिसके तहत 28 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

भारतीय टीम के ख़राब प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं पर सवाल उठ रहे थे। जिसके बीच यह तय हो गया था कि, जल्द ही इनकी छुट्टी हो जाएगी। वहीं आज बीसीसीआई की एजीएम ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय समिति को बर्खास्त कर दिया। इस समिति में शर्मा के साथ हरविंदर सिंह, सुनील जोशी और देवाशीष मोहंती भी थे।

बेहद ख़राब प्रदर्शन रहा 

तन के दौर में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया नॉक आउट में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।