logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Sports

सूर्यकुमार समेत शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने भारत को नीदरलैंड पर दिलाई जीत


सिडनी: ताबड़तोड़ क्रिकेट के धुरंधर सूर्यकुमार यादव के 25 गेंद में नाबाद 51 रन, विराट कोहली और रोहित शर्मा के अर्धशतकों के दम पर भारत ने बृहस्पतिवार को नीदरलैंड को 56 रन से हराकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर चमत्कारिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 179 रन बनाये । जवाब में नीदरलैंड की टीम इस ‘बेमेल' मुकाबले में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।     

कप्तान रोहित ने 39 गेंद में 53 रन बनाकर भारतीय पारी की दिशा तय की जबकि पाकिस्तान के खिलाफ असंभव लग रही जीत दिलाने वाले कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये।   कोहली ने दूसरे विकेट के लिये रोहित के साथ 73 और तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में सूर्य के साथ 95 रन जोड़े। के एल राहुल लगातार दूसरी बार नाकाम रहे और 12 गेंद में नौ रन ही बना सके। राहुल बदकिस्मत रहे क्योंकि दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरेन की गेंद उनके पैड को लगी और लग रहा था कि लेग स्टम्प के बाहर है लेकिन कप्तान रोहित ने उन्हें रिव्यू लेने से मना किया।   

 नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम एक विकेट पर 32 रन ही बना सकी। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 67 रन था जिसके बाद सूर्य ने आकर डच गेंदबाजों को आतंकित कर दिया और विश्व कप में पहला अर्धशतक बनाया । अगले दस ओवर में भारत ने 112 रन बनाये । सूर्य ने एक्स्ट्रा कवर और डीप फाइन लेग में कुछ शानदार शॉट्स खेले। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाकर दिखा दिया कि इस प्रारूप में वह भारत के नंबर एक बल्लेबाज क्यो हैं।   

 टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद रोहित शुरू में जूझते नजर आये । किस्मत ने उनका साथ दिया जब बायें हाथ के तेज गेंदबाज फ्रेड क्लासेन की गेंद पर टिम प्रिंगल ने उनका आसान कैच छोड़ा। इसके बाद रोहित ने लय में आना शुरू किया और 35 गेंद में अपना अर्धशतक चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से पूरा किया । रोहित को आक्रामक खेलते देख कोहली ने सहायक की भूमिका निभाई और इक्के दुक्के रन लेते रहे।    

रोहित के आउट होने के बाद कोहली ने जिम्मा संभाला और 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे । सूर्य के आने के बाद दोनों ने विस्फोटक बल्लेबाजी का जबर्दस्त नमूना पेश किया। डच टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू ही से दबाव में दिखी और तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उसे पहला झटका देकर विक्रमजीत सिंह को आउट किया । इसके बाद अक्षर पटेल ने दोहरे झटके देकर मैक्स ओ डाउड (16) को बोल्ड किया और बास डि लीड (16) को हार्दिक पंड्या के हाथों लपकवाया।   

स्पिन गेंदबाजों के दबदबे के बीच रविचंद्रन अश्विन ने नीदरलैंड के निचले मध्यक्रम को दबाव में ला दिया । उन्होंने कोलिन एकेरमैन (17) और टॉम कूपर (17) के विकेट लिये । एकेरमैन का कैच अक्षर ने और कूपर का कैच स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने लपका। भुवनेश्वर ने अपने दूसरे स्पैल में स्कॉट एडवडर्स (5) को रवाना किया जबकि टिम प्रिंगल का शानदार कैच कोहली ने शमी की गेंद पर दौड़ते हुए लपका। प्रिंगल ने डच टीम के लिये सर्वाधिक 20 रन बनाये। अर्शदीप ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लिये । इसके बाद से भारत की जीत दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ हो गई। भारत को अब 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है ।