logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी रही झूलन गोस्वामी को वीसीए ने किया सम्मानित 


नागपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार खिलाडी रही झूलन गोस्वामी का विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया है। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम वीसीए अध्यक्ष न्यायमूर्ति विनय एम देशपांडे (सेवानिवृत्त) ने भारतीय टीम में दिए उनके योगदान के लिए उन्हें थाली भेंट की गई। 

खिलाड़ियों को भी किया संबोधित 

इस कार्यक्रम के बाद झूलन ने वीसीए की अंडर-15 और अंडर-19 की खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "नेट्स में कड़ी मेहनत और अभ्यास करें ताकि जब आप कोई मैच खेलें तो आपका आत्मविश्वास बना रहे। बस अपने कौशल पर ध्यान दें और उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास करें। जितना अधिक मैंने अभ्यास किया, मैं उतना ही बेहतर होता गया।" इसी के साथ उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत करने और उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

पिछले साल ले लिया था संन्यास 

झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थी। 20 साल से अधिक के करियर के दौरान 204 मैचों (एक रिकॉर्ड भी) में महिला वनडे (255) में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इसी के साथ उन्होंने 12 टेस्ट भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 44 विकेट हासिल किए। वहीं 68 टी20 मैच में उन्होंने 56 विकेटों को अपने नाम किया है।