logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विदर्भ के बल्लेबाज जितेश शर्मा का हुआ भारतीय टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ शुरू टी20 सीरीज में जल्द जुड़ेंगे


नागपुर: विदर्भ के सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का टीम इंडिया (Indian Cricket Team) में चयन हो गया है। वह जल्दी ही पुणे में होने वाले श्रीलंका (Shri Lanka) के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। संजू सैमसन (Sanju Samson) के चोटिल होने के टीम से बाहर हो गए हैं, उनकी की जगह पर शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को बेहद विश्वसनीय सूत्रों ने दी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होने की है।  

ऐसा रहा है फ़ास्ट क्लास करियर

विदर्भ के लिए खेलने वाले जितेश शर्मा ने 27 फरवरी 2014 में लिस्ट ये क्रिकेट में प्रदार्पण किया है। उन्होंने 2013-14 में विजय हजारे ट्रॉफी के लिया विदर्भ की टीम में शामिल किया था। शर्मा ने 1 अक्टूबर 2015 को रणजी ट्रॉफी 2015-16 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। वही 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए प्रमुख रन-स्कोरर थे। इस पूरी सीरीज में शर्मा ने सात मैचों में 298 रन बनाए थे। 

आईपीएल में भी हो चूका है डेब्यू 

शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग में भी डेब्यू हो चूका है। 2021-22 में पंजाब किंग्स ने उन्हें ख़रीदा था। अपने पहले सीजन में शर्मा ने गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ खेले पहले मैच में ताबड़तोड़ 30 रन की पारी खेली थी।