logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अपनी व्यथा पर रोता विदर्भ हॉकी एसोसिएशन का मैदान, निधि मंजूर होने के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम


नागपुर: उपराजधानी में राष्ट्रीय खेल हॉकी (Hockey) की दीवानगी कम होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हॉकी के मैदान समाप्त होते जा रहे हैं। अमरावती रोड स्थित विदर्भ हॉकी एसोसिएशन (Vidarbha Cricket Association) अपनी दुर्दशा पर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। विकास के लिए बैठा मैदान का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। 2019 में मैदान के लिए 63 लाख की निधि जारी की गई थी, लेकिन चार साल बाद भी विकास का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं बारिश के कारण मैदान पर घास ही घास दिखाई दे रहा है। 

नागपुर में हॉकी के लिए कुल 3 मैदान मौजूद है। विएचए के अलावा महिला हॉकी एसोसिएशन का सदर स्थित टाइगर गैप मैदान जो की महिला खिलाड़ियों के लिए है। तीसरा है पुलिस लाइन स्थित पुलिस हॉकी मैदान जो की पुलिस विभाग के अधीन है। मैदान के विकास के लिए करीब 63 लाख की निधी मंजूर हुई थी। इसका विकास कार्य सितंबर 2019 में शुरू किया जाना था। साल 2020 के अंत तक काम पूर्ण होना था।

बरसात के बाद मैदान की हालत बेहद दयनीय हो गई है। ग्राउंड पर केवल घास ही घास दिखाई दे रहा है। जंगली पौधे के कारण मैदान पूरी तरह झड़ियों से पटा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके कारण मैदान में खेलना तो दूर वहां खिलाडी खड़े भी नहीं हो सकते हैं। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए मैदान में करीब 6-8 गोल पोस्ट मौजूद है। मौजूदा गोल पोस्ट में आधे से ज्यादा जालियों से वंचित है। वहीं कई तो जंग के कारण समाप्त होने की कगार में पहुंच चुके हैं। 

2018 से नहीं हुआ कोई टूर्नामेंट 

मैदान में सालों से टूर्नामेंट नहीं हुए है। वीएच में पहले टूर्नामेंट होते रहते थे। अब तो टूर्नामेंट बंद हो गए है। यहां आखिरी टूर्नामेंट साल 2018 में खेला गया था।  हालांकि 5 साल पहले तक मैदान की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ी हुई नहीं थी। मैदान का रखरखाव भली भांति होता था। साथ ही यहां नीयमित रूप से टूर्नामेंट और लीग कराई जाती थी। लेकिन अब न कोई टूर्नामेंट होता है और न ही मैदान का रख-रखाव हो रहा है।