logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईपीएल में खेलेंगे विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे, सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में किया शामिल


नागपुर: विदर्भ के तेज तर्रार ऑलराउंडर हर्ष दुबे को आईपीएल में हैदराबाद की टीम में खेलने का मौका मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल स्मरण रविचंद्रन की जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है। विदर्भ के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने गेंद और बल्ले का कमाल दिखाते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्ष दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है।

22 वर्षीय  हर्ष दुबे को अंदाजा भी नहीं होगा कि वो इस बार आईपीएल में खेलने वाले है।  हर्ष ने आईपीएल 2025 के लिए अपना रजिस्टर किया था लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हर्ष दुबे का बेस प्राइस 20 लाख था इसके बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें नहीं लिया, इतना ही नहीं नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान भी  किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया। इसके बाद वो अनसोल्ड रह गए थे. लेकिन अब SRH ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।  

हर्ष दुबे को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले  30 लाख रुपये पर टीम में शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोट के कारण स्मरण रविचंद्रन की जगह  ऑलराउंडर हर्ष दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है। गेंद और बल्ले से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 10 मैचों में 69 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।   

हर्ष दुबे ने दिसंबर 2022 में ही रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और अभी तक सिर्फ तीन सीजन खेलने वाले हर्ष ने 18 फर्स्ट क्लास मैचों 94 विकेट चटकाए हैं और 709 रन भी बनाए हैं. अपने इतने छोटे से करियर में ही हर्ष ने 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है, जबकि 7 फिफ्टी भी मार चुके हैं. अब देखना होगा कि ये युवा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग से क्या कमाल दिखाता है।